मुज़फ्फरनगर: शादी के सपने हुए चकनाचूर, प्रेसवार्ता में अंशिका ने सुनाई प्रताड़ना की दर्दनाक दास्तान, दिया सात दिन का अल्टीमेटम
पत्रकार वार्ता में देहरादून निवासी अंशिका मित्तल ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से बेदखल करने के गंभीर आरोप लगाए।अंशिका ने प्रशासन से न्याय और वैवाहिक घर में संरक्षण की मांग की। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष विशाल मित्तल ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन ससुराल के बाहर धरना प्रदर्शन करेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।