गिरिडीह: गिरिडीह बार एसोसिएशन चुनाव शुरू, मतदान जारी; अध्यक्ष और महासचिव पद पर सबकी निगाहें
गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है।मतदान की प्रक्रिया चल रही है। एसोसिएशन के अलग-अलग पदों के प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. अधिकांश लोगों की नजर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव के पद पर टिकी हुई है।