जयपुर: जयपुर में कार विवाद से बचने के दौरान युवक XUV की चपेट में आया, हुई मौत
Jaipur, Jaipur | Jul 4, 2026 जयपुर। वंदे मातरम रोड पर गुरुवार रात करीब 11 बजे मारपीट से बचने के लिए भाग रहा एक युवक XUV की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना नारायण विहार थाना क्षेत्र के नारायण पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक अतुल मंडल, 24, मानसरोवर के मांग्यावास का रहने वाला था और कंप्यूटर डिजाइनिंग का काम करता था।