गोगरी: गोगरी जमालपुर निवासी शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Gogri, Khagaria | Oct 12, 2024 गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी जमालपुर निवासी शिक्षक संजय कुमार सत्यार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार की दोपहर दो बजे जैसे ही उनका शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। दरअसल में शिक्षक संजय कुमार सत्यार्थी सासाराम में शिक्षक पद पर कार्यरत थे। वे परिवार के साथ सासाराम में ही रहते थे।