गोगरी: पसराहा गांव में किया गया कलश का विसर्जन, आंखों से दी गई मैया को विदाई
Gogri, Khagaria | Oct 12, 2024 पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसराहा गांव में शनिवार की दोपहर दो बजे कलश का विसर्जन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालूगण मौजूद थे। बताया जाता है कि दुर्गा पुजा को लेकर पसराहा गाँव में नवरात्रि पुजा का आयोजन वर्षों से चलता आ रहा है। पसराहा भगवती मन्दिर में इस बार भक्तों ने 140 कलश एवं काली मंदिर एवं बाबा शैलेश मन्दिर में कलश स्थापित किया था।