जैतहरी: जैतहरी मार्केट क्षेत्र में नालियों की सफाई, कचरा उठाव और कीटनाशक का छिड़काव जारी
जैतहरी। नगर परिषद जैतहरी द्वारा नगर के मार्केट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत नालियों की साफ-सफाई, कचरा उठाव कार्य एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। परिषद कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से सफाई कार्य कर लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। नगर परिषद ने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की