होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में मानसून पूर्व नगरपालिका ने नालों की सफाई का कार्य किया शुरू इंदिरा चौक के पीछे नाले से निकाला कचरा
मानसून से पहले नगर पालिका ने बड़े नालों-नालियों की सफाई का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत रविवार को इंदिरा चौक के पीछे स्थित नाले की पोकलेन मशीन से सफाई कर भारी मात्रा में कचरा निकाला गया। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव,सीएमओ के निर्देश पर नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है।