सहारनपुर: सर्किट हाउस सभागार में महिला आयोग की चौपाल, राज्य महिला आयोग की सदस्या ने 11 मामलों की की सुनवाई
सहारनपुर के सर्किट हाउस सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप की अध्यक्षता में कन्या जन्मोत्सव, चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और क्षेत्राधिकारी क्राइम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।