भीलवाड़ा: सात साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोपित को पोस्को कोर्ट 1 ने शेष प्राकृतिक जीवन तक की कैद और ₹1,17,000 का जुर्माना
सात साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोपित सुखपाल जाट को शेष प्राकृतिक जीवन तक की कैद के साथ ही एक लाख 17 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। शंभुगढ़ थाना सर्किल में पिछले साल हुई। इस घटना पर विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो एक) बालकृष्ण मिश्र ने यह फैसला गुरुवार को सुनाया है।