भीलवाड़ा: श्रम विभाग में एसीबी की कार्रवाई, लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारी और चपरासी को 33 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया
एसीबी भीलवाड़ा की टीम ने लेबर कॉलोनी में स्थित श्रम विभाग कार्यालय के लेबर डिपार्टमेंट में एफडी (फिक्स डिपोजिट) तुड़वाने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी और चपरासी को 33 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।