भोगांव: भोगांव क्षेत्र में 'मिशन समाधान' अभियान के पहले दिन सैकड़ों बीघा भूमि अवैध कब्जे से कराई गई मुक्त
भोगांव क्षेत्र में जिलाधिकारी इंद्र मणि त्रिपाठी के निर्देश पर शुरू किए गए 'मिशन समाधान' अभियान के तहत प्रशासन ने पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों बीघा विवादित भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने कई गांवों में अभियान चलाकर कब्जे हटवाए।