चांदगढ़ रेंज में तीन दिन के अंदर दो तेंदुओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार निकला। टक्कर लगने से ही दोनों तेंदुओं की जान चली गई। अब वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए रात 8 से सुबह 6 बजे तक सचिंग अभियान चलाया जा रहा है।