चकिया: लतीफशाह बांध पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, चेतावनी के बावजूद गहरे पानी में स्टंट कर रहे युवक
चकिया के लतीफशाह बांध पर इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन द्वारा गहरे पानी में न उतरने और स्नान न करने संबंधी चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई युवक गहरे पानी में छलांग लगाकर स्टंट कर रहे हैं। सोमवार सुबह 10 लोगो ने कहा यहां डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में पर्यटकों की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।