मांट: सुरीर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Mar 30, 2026 एसएसपी के आदेश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सुरीर थाना पुलिस ने आज यमुना एक्सप्रेस वे के मायल स्टोन76 के अंडरपास के समीप से मानवेन्द्र निवासी गांव राजा गढ़ी को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर कोर्ट में पेश करने भेजा है।थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान जारी रहेगा।