हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान और शिविरों की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं में बढ़ रही मेडिकल ड्रग्स और चिट्टे की लत पर चिंता जताते हुए इससे बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई।