Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews
No video available

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कटंगी विधानसभा के ग्राम गुडरुघाट और ग्राम झरिया में महादेव के दर्शन किया।।

Balaghat, Balaghat | Mar 2, 2022

MORE NEWS

#बालाघाट
मत्स्य विभाग की कार्रवाई: परसवाड़ा मत्स्य बाजार से 120 किलो मछली जब्त, प्रतिबंधित थाई मांगुर का किया विनष्टीकरण

मछलियों के प्रजनन काल के दौरान मत्स्य आखेट पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य विभाग ने बुधवार को परसवाड़ा में कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की। इसके साथ ही 60 किलोग्राम प्रतिबंधित थाईलैंड मांगुर प्रजाति की मछलियों को जब्त कर उनका विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान दलप्रभारी श्रीमति वैशाली मेश्राम सहायक मत्स्य अधिकारी, श्री रीतेश चौधरी सहायक मत्स्य अधिकारी एवं श्री शिवकुमार सूर्यवंशी वाहन चालक मौजूद थे।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती पूजा रोडगे ने बताया कि मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 15 अगस्त 2026 तक प्रदेश में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लागू है। प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने और बिक्री पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 5 अगस्त को विकासखंड परसवाड़ा के मत्स्य बाजार में निरीक्षण के दौरान 120 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की गई। जब्त मछली की नीलामी की जाएगी, जिससे प्राप्त 4,300 रुपये की राशि शासन के कोष में जमा कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान 60 किलोग्राम थाईलैंड मांगुर (थाई मांगुर) प्रजाति की प्रतिबंधित मछलियां भी बरामद हुईं। विभाग ने नियमानुसार उन्हें जब्त कर उनका विनष्टीकरण कर दिया।

मत्स्य विभाग ने बताया कि प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध मत्स्य आखेट एवं मछलियों के अवैध परिवहन और विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 #CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP
#fisheries_mp

#बालाघाट मत्स्य विभाग की कार्रवाई: परसवाड़ा मत्स्य बाजार से 120 किलो मछली जब्त, प्रतिबंधित थाई मांगुर का किया विनष्टीकरण मछलियों के प्रजनन काल के दौरान मत्स्य आखेट पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य विभाग ने बुधवार को परसवाड़ा में कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की। इसके साथ ही 60 किलोग्राम प्रतिबंधित थाईलैंड मांगुर प्रजाति की मछलियों को जब्त कर उनका विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान दलप्रभारी श्रीमति वैशाली मेश्राम सहायक मत्स्य अधिकारी, श्री रीतेश चौधरी सहायक मत्स्य अधिकारी एवं श्री शिवकुमार सूर्यवंशी वाहन चालक मौजूद थे। सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती पूजा रोडगे ने बताया कि मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 15 अगस्त 2026 तक प्रदेश में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लागू है। प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने और बिक्री पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 5 अगस्त को विकासखंड परसवाड़ा के मत्स्य बाजार में निरीक्षण के दौरान 120 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की गई। जब्त मछली की नीलामी की जाएगी, जिससे प्राप्त 4,300 रुपये की राशि शासन के कोष में जमा कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान 60 किलोग्राम थाईलैंड मांगुर (थाई मांगुर) प्रजाति की प्रतिबंधित मछलियां भी बरामद हुईं। विभाग ने नियमानुसार उन्हें जब्त कर उनका विनष्टीकरण कर दिया। मत्स्य विभाग ने बताया कि प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध मत्स्य आखेट एवं मछलियों के अवैध परिवहन और विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #fisheries_mp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

#drmohanyadav #sandipani #cmriseschool #trendingshorts #viralshorts

#drmohanyadav #sandipani #cmriseschool #trendingshorts #viralshorts

Balaghat, Balaghat | Aug 5, 2026

#drmohanyadav #breakingnews #viralshorts #trendingshorts #Panchayatiraj

#drmohanyadav #breakingnews #viralshorts #trendingshorts #Panchayatiraj

Balaghat, Balaghat | Aug 5, 2026

#बालाघाट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सांसद भारती पारधी की मुलाकात, बालाघाट–सिवनी के समग्र विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

 बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने बुधवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान बालाघाट जिले के लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था में आए सकारात्मक बदलाव तथा विकास कार्यों को नई गति देने की संभावनाओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। सांसद भारती पारधी ने क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए सड़क एवं संपर्क सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास परियोजनाओं को गति देने से जुड़े विभिन्न विषय केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखे।

चर्चा के दौरान इस बात पर भी बल दिया गया कि शांति, सुरक्षा और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। बीते वर्षों में सुरक्षा व्यवस्था में आए सुधारों से बालाघाट में विकास की नई संभावनाएं बनी हैं। अब यह क्षेत्र निवेश, पर्यटन, रोजगार, कृषि, वन आधारित आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से समग्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सांसद भारती पारधी ने कहा कि बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में वे क्षेत्र की आवश्यकताओं और जन-अपेक्षाओं को लगातार केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रख रही हैं, ताकि विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध गति मिल सके।

भेंट के दौरान संगठनात्मक एवं समन्वय से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन को बालाघाट–सिवनी के विकास और जनसेवा के लिए प्रेरणादायी बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग और सतत संवाद से क्षेत्र के विकास को आने वाले समय में और अधिक गति मिलेगी।

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस मुलाकात को बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने तथा केंद्र और क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP #AmitShah  #bhartipardhimp

#बालाघाट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सांसद भारती पारधी की मुलाकात, बालाघाट–सिवनी के समग्र विकास पर हुई विस्तृत चर्चा बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने बुधवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान बालाघाट जिले के लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था में आए सकारात्मक बदलाव तथा विकास कार्यों को नई गति देने की संभावनाओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। सांसद भारती पारधी ने क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए सड़क एवं संपर्क सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास परियोजनाओं को गति देने से जुड़े विभिन्न विषय केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखे। चर्चा के दौरान इस बात पर भी बल दिया गया कि शांति, सुरक्षा और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। बीते वर्षों में सुरक्षा व्यवस्था में आए सुधारों से बालाघाट में विकास की नई संभावनाएं बनी हैं। अब यह क्षेत्र निवेश, पर्यटन, रोजगार, कृषि, वन आधारित आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से समग्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद भारती पारधी ने कहा कि बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में वे क्षेत्र की आवश्यकताओं और जन-अपेक्षाओं को लगातार केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रख रही हैं, ताकि विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध गति मिल सके। भेंट के दौरान संगठनात्मक एवं समन्वय से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन को बालाघाट–सिवनी के विकास और जनसेवा के लिए प्रेरणादायी बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग और सतत संवाद से क्षेत्र के विकास को आने वाले समय में और अधिक गति मिलेगी। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस मुलाकात को बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने तथा केंद्र और क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #AmitShah #bhartipardhimp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

#बालाघाट
युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
130 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आपदा मित्र स्वयंसेवकों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन जिले के करीब 130 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे (आईएएस) ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवक प्रशासन और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ पूरा करने तथा अर्जित ज्ञान का उपयोग जनहित एवं आपदा राहत कार्यों में करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शासकीय सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ललित उड्डे ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण में खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू), प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, राहत एवं बचाव कार्य सहित विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम में प्लाटून कमांडेंट श्याम सिंह धुर्वे, प्लाटून कमांडेंट सुश्री अर्चना, विभागीय अधिकारी तथा प्रशिक्षण दल के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित "आपदा मित्र" के रूप में तैयार किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ये स्वयंसेवक जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

#NDRFHQ #mohdept
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP

#बालाघाट युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 130 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आपदा मित्र स्वयंसेवकों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन जिले के करीब 130 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे (आईएएस) ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित स्वयंसेवक प्रशासन और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ पूरा करने तथा अर्जित ज्ञान का उपयोग जनहित एवं आपदा राहत कार्यों में करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शासकीय सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ललित उड्डे ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण में खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू), प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, राहत एवं बचाव कार्य सहित विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्लाटून कमांडेंट श्याम सिंह धुर्वे, प्लाटून कमांडेंट सुश्री अर्चना, विभागीय अधिकारी तथा प्रशिक्षण दल के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित "आपदा मित्र" के रूप में तैयार किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ये स्वयंसेवक जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। #NDRFHQ #mohdept #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026