बोध गया: विद्यालय की 21 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, विधायक से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन
Bodh Gaya, Gaya | Jun 19, 2026 बोधगया प्रखंड के इलरा पंचायत के परसावां गांव स्थित मध्य विद्यालय परसावां की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 1977 में स्वर्गीय रामलखन सिंह द्वारा विद्यालय के नाम दान की गई 25 डिसमिल भूमि में से 21 डिसमिल पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है, जबकि विद्यालय मात्र 4 डिसमिल भूमि पर संचालित हो रहा है।