मऊ: मऊ में तूफानी बारिश के बीच पेड़ गिरा, बाजार-रेलवे स्टेशन मार्ग ब्लॉक
मऊ में तेज बारिश और हवा के कारण आरटीओ ऑफिस के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से बाजार और रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। कई वाहन और बाइक फंसे, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से राहत पहुंचाई गई। नगर पालिका से जल्द कार्रवाई की मांग उठी है।