डीग: खोह पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 5 मोबाइल बरामद
खोह थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन टैक्सी चालकों और दुकानदारों को निशाना बनाकर ठगी करने का तरीका स्वीकार किया है।