बांसवाड़ा: योग दिवस पर जिला खेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर सहित अधिकारियों और आमजन ने किया सामूहिक योग
बांसवाड़ा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सोनू कुमारी, सीओ, सीएमएचओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उनके साथ जिले भर से बड़ी संख्या में आमजन, युवाओं, महिलाएं मौजूद रहे।