लखीमपुर: न्यायालय में पेशी पर आए पति-पत्नी में तलाक को लेकर हुआ विवाद कचहरी गेट के पास पति को पत्नी ने जमकर पीटा
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यायालय में आज पेशी पर आए पति-पत्नी में तलाक को लेकर वाद विवाद हो गया था। दोनों लोग वाद विवाद करते हुए कचहरी गेट के पास पहुंच गए थे। जहां पत्नी ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने समझा बूझाकर मामला शांत करा दिया है।