मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र में हाईवे 135 सेमरिया मोड के पास बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल, एसपी ने पहुंचाया अस्पताल
Mauganj, Rewa | Dec 9, 2025 मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे नंबर 135 सेमरिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार दो घायल हुए हैं। लौर थाने का निरीक्षण कर लौट रहे पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने सड़क पर पड़े दोनों घायलों को खुद अपने गनमैन की मदद से सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। घायलो का नाम सुखेंद्र यादव उम्र 17 वर्ष एवं नरेंद यादव 16 वर्ष है।