एटा: गांव अमरगोजिया में पारिवारिक बंटवारे को लेकर महिला और उसके भाई के साथ मारपीट, दोनों मेडिकल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
Etah, Etah | May 17, 2026 अमरगोजिया गांव में पारिवारिक बंटवारे को लेकर रविवार दोपहर एक विधवा महिला और उसके भाई के साथ ससुरालीजनों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान ममता देवी पत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार तथा उनके भाई हर्षित पुत्र पंचम सिंह निवासी यादव नगर, अवागढ़ के रूप में हुई है।