लोहरदगा: 13 फरवरी को लोहरदगा में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का महामुकाबला, CM हेमंत सोरेन, सहवाग और हरभजन भी होंगे शामिल
लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल को लेकर उत्साह चरम पर है। शुक्रवार, 13 फरवरी को होने वाले समापन समारोह में शामिल होने के लिए भारत के दिग्गज क्रिकेटर Harbhajan Singh गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे रांची पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।