लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत का सर्वर एक सप्ताह से ठप, गंभीर मरीज़ परेशान, इलाज प्रभावित
लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर मे आयुष्मान भारत केंद्र में पिछले एक सप्ताह से सर्वर ठप रहने के कारण मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे केंद्र का नजारा अव्यवस्थित दिखा, जहां कई मरीज अपने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सर्वर डाउन रहने की वजह से उनका कोई काम नहीं हो सका। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को मायूस होना पड़ा।