लोहरदगा: पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा में हेल्थ कैंप, बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच
पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा, लोहरदगा के प्रांगण में बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक दिवसीय हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजेश कुमार भगत ने पहुंचकर बच्चों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की।