मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में खेल अधोसंरचना का विस्तार, खिलाड़ियों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 3.52 करोड़ रुपये की लागत से बने मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का 28 मार्च 2026 को उद्घाटन किया। स्टेडियम में बास्केटबॉल के अलावा शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इससे स्थानीय और जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी का मौका मिलेगा।