नवाबगंज: अब मैं कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचा, सुनिए क्या कहा उस दलित युवक ने, जिसके सिर के बाल, मूंछें और भौंहे मुंडवाई गईं
बरेली में दलित युवक पप्पू दिवाकर से उधार दिए पैसे वापस मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि मकान मालिक व ग्राम प्रधान ने साथियों संग उसकी पिटाई की, जातिसूचक गालियां दीं और सिर के बाल, मूंछें व भौंहें मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोत दी। पीड़ित ने कहा कि वह सामाजिक रूप से टूट चुका है और कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा, उसने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।