शाजापुर: सुनेरा क्षेत्र: इलाज के बहाने महिला से छेड़छाड़, डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने डॉक्टर पर इलाज के दौरान छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि पेट दर्द के इलाज के बहाने डॉक्टर घर आया था और जांच के दौरान गलत हरकत की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मोके से फरार हों गया.