तारापुर: हरपुर में वाहन जांच में दो शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Tarapur, Munger | Apr 18, 2026 बिहार में शराबबंदी कानून को शक्ति से लागू किया जा रहा है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर हरपुर थाना क्षेत्र के शंभूगंज पुल के पास शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दो युवक शोर श्रवण करते हुए वहां से गुजर रहे थे. संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को रोक कर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उनके मुंह से शराब जैसी गंध आने पर ब्रेथ ऐनालाइजर से जाँच कि गई.