शिवपुरी नगर: कुटीर योजना की किश्त दिलाने के नाम पर वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
शिवपुरी जिले के जनपद पंचायत बदरवास की ग्राम पंचायत मांगरौल के ग्रामीणों ने आज मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत कर सरपंच, ग्राम सचिव और रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि कुटीर योजना की किश्त जारी करने के बदले हितग्राहियों से 10 से 15 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं।