बहराइच: सदर उपनिबंधक कार्यालय सहित जनपद के उप निबंधक कार्यालयों में 20 हजार रुपये से अधिक की रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संपत्ति रजिस्ट्रेशन से जुड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। नवीन व्यवस्था के तहत अब 20 हजार रूपये से अधिक की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। यह जानकारी डीआईओ की ओर से मंगलवार शाम को दी गयी है।