कोंडागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोगीआलवाड़ के आश्रित ग्राम कोरहबेड़ा में प्राथमिक शाला भवन और पुल निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आज शुक्रवार सुबह 11 बजे एक वीडियो जारी करते हुए आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि लाखों रुपये स्वीकृत होने के बावजूद पिछले 3 वर्षों से स्कूल भवन अधूरा है, जबकि पुल निर्माण भी 1 वर्ष से बंद पड़ा है।