कुरावली: कुरावली बायपास पर जलभराव से आवागमन ठप, स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी
कुरावली कस्बे में रुस्तमपुर मार्ग को जोड़ने वाले अंदर बायपास पर भारी जलभराव हो गया है। बरसात के कारण सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को आवाजाही में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।