बरेली: बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 342 खोए मोबाइल लौटाए, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
बरेली में पुलिस ने एक बार फिर शानदार काम कर दिखाया है। आम लोगों के गुम और खोए हुए 342 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस किए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी