शिवपुरी: सिरसौद सहित आधा दर्जन गांवों में रूक रूक कर हो रही बारिश बनी किसानों के लिए वरदान, फसलों को मिला जीवनदान,
शिवपुरी। जिले के सिरसौद सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के कारण बाजारों में चहल-पहल कुछ कम जरूर रही, लेकिन किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह हल्की और अंतराल वाली बारिश फसलों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी ।