मुहम्मदाबाद: गाजीपुर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत, BSA उपासना रानी वर्मा ने बच्चों का किया स्वागत और दी निशुल्क पुस्तकें
गाजीपुर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बनाने के उद्देश्य से गाजीपुर के नगर क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट रोकना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।