गाज़ीपुर: असम सीएम के बयान पर गाजीपुर में कांग्रेस का उबाल, डीएम ऑफिस के सामने पुतला दहन, पुलिस से हुई नोकझोंक
असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा शरमा के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम ऑफिस के सामने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक हुई।