मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से कुचली गई लाखों की हजारों शराब की बोतलें, पुरानी शराब नहीं बिकेगी
मुजफ्फरनगर के निराना स्थित गोदाम में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024-25 से पहले निर्मित विदेशी मदिरा और बीयर का स्टॉक नष्ट कर दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर हजारों बोतलें और कैन बुलडोजर से कुचले गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में पुरानी शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।