गुना नगर: संजय स्टेडियम में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए भोपाल से आज प्रशिक्षकों ने 8 से 12 वर्ष के खिलाड़ी बच्चों का किया चयन
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिभा चयन कार्यक्रम के तहत वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए गुना के संजय स्टेडियम में 8 से 12 वर्ष के खिलाड़ी बच्चों का चयन किया। प्रशिक्षक शेखर बाथम और अनिल शर्मा ने बताया, 60 बच्चों की चयन प्रक्रिया गुना में की गई। बच्चों की आयु अनुसार उनका वजन, लंबाई ली गई। चयनित खिलाड़ी बच्चों का भोपाल में ट्रायल लिया जाएगा।