गुना नगर: पुलिस लाइन गुना में निलंबित आरक्षक ने प्रधान आरक्षक से की मारपीट, कैंट पुलिस थाना में मामला हुआ दर्ज
गुना पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक ने मारपीट के आरोप लगाए है। प्रधान आरक्षक नीरज दीक्षित ने शिकायत में पुलिस को बताया, पुलिस लाइन में रोजनामचा कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहा था। निलंबित आरक्षक मुलायम सिंह यादव ने निलंबित कराने के शक में गाली दी, मारपीट की। कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरक्षक मुलायम सिंह SP आदेश पर 15 अप्रैल 2024 से निलंबित है।