गुना नगर: हनुमान टेकरी मेले में दुकानों पर मिली खराब खाद्य सामग्री, खाद्य विभाग की टीम ने कराया नष्ट, शहर में दुकानों से लिए सैंपल
गुना खाद्य विभाग की टीम को हनुमान टेकरी मेले में दुकानों पर खराब और दुष्ट सामग्री मिली। जिसे नष्ट कर कर दुकानदारों को हिदायत दी। खाद्य विभाग की टीम ने मिली शिकायत पर जम जम होटल गुना से बकरा के मीट की सब्जी, मुर्गा के मांस की सब्जी के सैंपल लिए। भोपाल से जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।