गुना नगर: हनुमान टेकरी मेले में गुना जिला प्रशासन ने मतदाताओं को एलईडी के माध्यम से मतदान करने किया जागरूक, मतदान करने दिलाई शपथ
गुना जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने प्रयास किया जा रहे है। हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान टेकरी धाम पर लगे मेले में श्रद्धालुओं और मतदाताओ को एलईडी के माध्यम से मतदान करने जागरूक किया गया। नगर पालिका की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। मेले में श्रद्धालुओं को 7 मई 2024 को मतदान करने शपथ दिलाई गई।