चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र के युसूफ नगर पीपला जागीर में मारपीट में पिता-पुत्र घायल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
गुरुवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के युसूफ नगर पीपला जागीर में मोहम्मद अनीस ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 15- 20 लोग उसके घर पर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हो कार्यवाही शुरू कर दी है।