अजीतमल: गांधी नगर मोहल्ले में वीडियो बनाने पर युवक से मारपीट, दारोगा को पड़ी महंगी, एसपी ने उपनिरीक्षक को किया लाइन हाज़िर
अटसू नगर पंचायत क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के सामने एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन हाज़िर कर दिया है। मामले की जांच सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को सौंपी गई है। घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है।