घरेलू विवाद को लेकर सोमवार की सुबह 11 बजे लकड़ीकोला गांव की एक महिला द्वारा कीटनाशक दवा खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, लकड़ीकोला गांव निवासी संजू देवी का किसी घरेलू बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ था।