सिमडेगा: यूके के बाद सिमडेगा का आम्रपाली आम यूरोप का तय करेगा सफर उपायुक्त सिमडेगा ने दी जानकारी
यूके के बाद सिमडेगा का आम्रपाली आम अब यूरोप में लोगों के बीच स्वाद खोलने के लिए तैयार है। खेल के साथ अब आम के क्षेत्र में विश्व पटल में सिमडेगा जिले का नाम हो रहा है। डीसी कंचन सिंह के द्वारा रविवार को 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में लगातार तैयारी की जा रही है और जल्द यूरोप सिमडेगा से आम भेजा जाएगा।