जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले गिरिडीह के अधिवक्ता बुधवार को 4 बजे अंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और संविधान को कभी आंच नहीं आने देने की भी बात कही। बाबा साहब अमर रहे, संविधान हमारा सबसे प्यारा, संविधान बचाओ देश बचाओ का नारा लगाया गया।।