मंझनपुर: हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षा कवच, एसपी सत्यनारायण ने मंझनपुर में सड़क पर उतरकर चलाया जागरूकता अभियान
कौशाम्बी जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एसपी स्वयं शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कलश चौराहे पर पहुंचे और वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।