बेंगाबाद: सिविल सर्जन ने कहा: एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी, बेटियों के समय पर टीकाकरण की अपील
एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद ने शुक्रवार को 3 बजे सदर अस्पताल में प्रेस वार्ता की। इस बाबत ईन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और उच्च गुणवत्ता वाली है. उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है और इससे किसी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका नहीं है।